फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटकता मिला इंटर के छात्र का शव

Sat, 20 Jul 2024 06:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कोठी में शुक्रवार को इंटरमीडिएट के छात्र का शव घर के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। कोठी थाना क्षेत्र के इसरौली सारी गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार का पुत्र नितिन कुमार (18) नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर में इंटर का छात्र था। शुक्रवार सुबह परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो छत के पंखे में दुपट्टा से बने फंदे में नितिन का शव लटकता मिला।
विज्ञापन

शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि नितिन बृहस्पतिवार को कॉलेज से आने के बाद पूरी तरह सामान्य था। रात में खाना खाने के बाद कमरे में गया था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। जिले में बीते 48 घंटे में आत्महत्या करने की यह चाैथी घटना है। एक दिन पहले रामनगर, देवा व सुबेहा में दो युवकों व एक किशोरी के शव भी फंदे से लटके मिले थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें