फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन में डीएम ने कहा मत जलाएं पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पल्हरी स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी व किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेेशक ने जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और रबी अभियान के तहत कृषि निवेशों की उपलब्धता की जानकारी दी। इससे पहले किसान मेला का शुुुभारंभ जिलाधिकारी ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुतियों के आधार पर संतुलित उर्वरकों और कृषि के साथ-साथ अन्य विधाओं के प्रयोग से किसानों को उनकी आय दोगुनी करने के बारे में बताया।
डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने, जैविक खाद के प्रयोग एवं वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता के बारे में बताया कि सरकार लगातार किसानों के उत्थान के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप अपने खेतों में पराली कदापि न जलाएं। इससे पर्यावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है, साथ ही पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माने और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी कराई जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम ने महिला किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि आज देश के किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं बल्कि हर क्षेत्र में भागीदारी कर रही हैं। देश की प्रगति में हिस्सेदार बन रही हैं।
उन्होंने महिला किसानों से कहा कि नई उन्नत तकनीक एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र में भी आगे बढ़कर दिखाएं। इस दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह ने रबी फसलों में लगने वाले कीटों एवं उनके निदान, भूमि व बीज शोधन आदि के बारे में बताया। इस दौरान फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्र सुपर सीडर का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, डॉ. कौशलेंद्र सिंह, अरुणेश सिंह, प्रीति किरन बाजपेई समेत भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें