फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने धान खरीद केंद्रों का देखा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राज्य भंडारागार निगम के प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को जिले के तीन धान खरीद केंद्रों पर छापा मारा। खरीद की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए क्रय केंद्र प्रभारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रबंधक निदेशक सबसे पहले मंडी में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित धान खरीद केंद्र पहुंचे। यहां पर मौजूद किसानों से बात की। किसानों से समस्याओं के बारे में जानकारी की पर कोई शिकायत नहीं मिली। इसके बाद वह धान खरीद केंद्र ज्योली पहुंचे यहां पर खरीद होते पाई। वहीं नेवला करसंडा धान खरीद केंद्र पर खरीद की रफ्तार धीमी देख नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं सफदरगंज धान खरीद केंद्र पर पहुंच कर धान खरीद का हाल जाना। इसके बाद जिला सहकारी बैंक के सभागार में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक ने कहा कि केंद्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें