फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेना और काजू की बर्फी का नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ की कई दुकानों से किशमिश, छेना, काजू बर्फी समेत चार नमूने भर कर जांच के लिए भेजे। प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करते मिले एक दुकानदार पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एफएसडीए के प्रभारी अभिहीत अधिकारी पंकज ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को टीम ने हैदरगढ़ कस्बे में जांच की। इस दौरान बस स्टैंड के निकट एक मार्ट से किशमिश का नमूूना, सब्जी मंडीमें पुनीत की दुकान से छेना रसगुल्ला, परमिंदर की दुकान से काजू की बर्फी तथा कुलदीप कुमार की दुकान से नमकीन का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। बस स्टैंड के निकट यूनुस की दुकान पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग होते पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें