फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी एचटी लाइन उठाते ही मासूम झुलसा

Tue, 20 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदनापुर गांव में कई दिन से एक हाईटेंशन तार टूटा पड़ा था। मंगलवार को एक मासूम ने उसे उठाने के लिए पकड़ा, तभी वह करंट से झुलस गया। ग्रामीणों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुदनापुर निवासी दिनेश कुमार का तीन वर्षीय पुत्र प्रियांशु मंगलवार सुबह घर के बाहर लगे हैंडपंप पर नहाने गया था। लौटते समय रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन तार को मासूम ने जैसे ही उठाना चाहा, वह उसकी चपेट में आकर नाली में तार समेत गिर गया। गांव वालों ने लाठी से तार से अलग किया।

तब तक मासूम बेहोश हो चुका था। ग्रामीणों ने परिवारीजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मासूम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पिता दिनेश का कहना है कि तार कई दिनों से टूटा था। जानकारी लाइनमैन को दी गई थी। शिकायत के बाद भी उसे दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें