जैदपुर । अब्दुल्लापुर गांव में रविवार को दिन में सांप के काटने से दो साल के मासूम निशांत की मौत हो गई। विनोद कुमार का बेटा निशांत घर के बाहर ट्रैक्टर के पास खेल रहा था। उसकी मां ने रोने की आवाज सुनी और बाहर आकर देखा। उन्होंने एक काले सांप को वहां से जाते तो देखा मगर, शक नहीं हुआ। कुछ देर बाद निशांत की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल सीएचसी जैदपुर ले गए। जहां इमरजेंसी में मौजूद डाॅ. हेमंत ने नब्ज टटोलते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से पूरा परिवार का रो- रोकर बेहाल है।