सिद्धौर। कोठी के भवानी बक्श पुरवा गांव में रविवार शाम छत से गिरकर रोहित वर्मा के सवा साल के इकलौते पुत्र शिवांश की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार शिवांश शाम को छत पर खेल रहा था। घरवाले भी वहीं मौजूद थे। इसी दौरान वह छत के किनारे पहुंचकर नीचे गिर गया। चीख सुनकर परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी कोठी ले गए। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।