फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुलिस के सामने बंदियों में चले लात-घूंसे

Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला कारागार से पेशी पर न्यायालय आए बंदियों के दो गुट वाहन में बैठने को लेकर भिड़ गए। वाहन के अंदर ही काफी देर तक जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान मौजूद पुलिस तमाशा देखती रही। मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों ने हालात संभाले। जेल भेजे गए दोनों गुट के बंदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन



जिला जेल से वाहन से बंदियों को पेशी पड़ने पर न्यायालय लाया जाता है और वहां से उतारकर उन्हें न्यायालय परिसर में ही बने लॉकअप में रखा जाता है। सबकी पेशी होने के बाद उन्हें फिर जेल ले जाया जाता है। सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बंदियों को लॉकअप से निकालकर वाहन में बैठाया गया था। पुलिसकर्मी वाहन का ताला बंद कर रहे थे, इसी दौरान वाहन के अंदर सीट को लेकर बंदियों में गालीगलौज शुरु हो गई और लात-घूंसे चलने लगे। शोर मचने लगा। इससे बाकी बंदी दहशत में आ गए।


वाहन के पास खड़े पुलिस कर्मी भी केवल तमाशा देखने के सिवा कुछ न कर सके। बंदियों को बाहर निकालने की हिम्मत किसी की भी नहीं हुई। शोर-शराबा होने से कचहरी में हड़कंप मच गया। कुछ वकील लॉकअप की तरफ आ गए। वाहन के अंदर हो रही मारपीट का वीडियो बनाया जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने से रोका भी। सूचना पाकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी आ गए तो बंदी कुछ शांत हुए। पुलिस ने मारपीट में शामिल पांच बंदियों को नीचे उतार लिया। उन्हें लॉकअप ले जाया गया।
विज्ञापन



बताते हैं कि कुछ बंदियों को चोट भी आई है। चर्चा है कि कुछ बंदियों का मेडिकल कराया गया है। जेलर आलोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी बंदी जेल पहुंच चुके हैं। मारपीट में शामिल पांच बंदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। मारपीट सीट पर बैठने को लेकर होनी बताई जा रही है। वहीं, शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि प्रतिसार निरीक्षक से वार्ता कर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें