फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चलता मिला ढाबा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एफएसडीए आयुक्त और जिलाधिकारी के आदेश के बाद दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ, शीतल पेय, आइसक्रीम और आइस कैंडी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सफेदाबाद स्थित एक ढाबे पर छापा मारा तो ढाबा संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। ढाबे का संचालन बिना लाइसेंस होते पाए जाने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। वहीं इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों से करीब छह नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार पाल ने अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट संचालित बाबा जलपान गृह से मिश्रित दूध तथा देवीगंज चौराहे से राजा कोल्ड ड्रिंक्सा एवं लस्सी भंडार से जिट्रा ब्रांड का शीतल पेय का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन लता तिवारी ने शिवम मिष्ठान भंडार से दूध, इटहुआ स्थित वर्मा आइसक्रीम से आइसक्रीम का नमूना भरा। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद सिंह ने प्रतिष्ठा स्वीटस से पनीर व खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसडी तिवारी ने पंजाबी ढाबे से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पंजाबी ढाबा संचालक खाद्य पदार्थ बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सका। जिस पर संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि एक ढाबा बिना लाइसेंस के संचालित होता मिला है जिस पर संचालक को नोटिस जारी की गई है। इसके अलावा छह नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें