फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। अवैध तरीके से संचालित हो रहे एक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया है। छापा मारने पहुंची टीम को देख अस्पताल संचालक और कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। जिस पर अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र में बबक्करपुर गांव के निकट एक निजी मार्केट में अवैध तरीके से साईं अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ और डीएम से की थी। सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच करने पहुंची थी।
इस टीम में डॉ. यूसुफ खान, डॉ. अतुल दीक्षित, डॉ. योगेश पांडेय शामिल थे। टीम को देखते ही अस्पताल संचालक और कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। टीम ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में ऐसी दवाएं मिली हैं जो ऐसे ही गलत कार्यों में ही प्रयोग की जाती हैं। जांच के दौरान अस्पताल को संचालित किए जाने सबंधी कोई अभिलेख भी नहीं मिले हैं। जिस पर टीम ने अस्पताल को सीज करते हुए पूरी जांच रिपोर्ट सीएचसी प्रभारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें