फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे में धमाके से दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के हसनपुर टांडा में पटाखे में धमाके साथ आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला समेत दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्राम हसनपुर टांडा निवासी लवकुश के घर में उसकी भतीजी शेनिका (10) व फुलकेसरी (9) दीपावली में बचे हुए पटाखों का बारूद निकाल रही थी। इस दौरान बारूद में आग लगने के साथ धमाका हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से शेनिका, फुलकेसरी व पास में खड़ी रीतू देवी (32) पत्नी लवकुश गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें