फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर व तीन कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीएमओ ने मंगलवार केे रामनगर और सहादतगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। डॉक्टर समेत चार कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर अधीक्षक को तीनों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहादतगंज के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नीतू रानी, कर्मचारी ज्योति मौर्या, धर्मेन्द्र सिंह, विनीता सिंह मौजूद नहीं मिले। उपस्थित रजिस्टर पर सीएल दर्ज थी लेकिन जांच के दौरान कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. निशांत प्रकाश को सभी से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीएमओ ने रामनगर सीएचसी का निरीक्षण किया। ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष समेत सभी वार्डों का जायजा लिया। लेबर रुम में पर्दे और घड़ी नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित को तत्काल इंतजाम करने के निर्देश दिए। डेंगू वार्ड में सभी बेडों पर मच्छरदानी लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें