बाराबंकी। खाना बनाते समय गैस के रिसाव से लगी आग से युवती को बचाने की कोशिश में एक बुजुर्ग झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम सदरापुर निवासी प्रियंका ने मंगलवार को खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया तो आग भड़क गई। जानकारी होते ही प्रियंका को बचाने पहुंचे उसके बाबा सोमवारी लाल गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस से सोमवारी लाल को फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया। ग्रामीणों ने आग को काबू में किया। दमकल कर्मी करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे। पुलिस के मुताबिक गैस के रिसाव के चलते यह हादसा हुआ।