फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई कर रहे कप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना की चपेट में आने वाले पुलिसकर्मियों की मदद करने के साथ उनकी हौसला अफजाई के लिए एसपी एक व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया है। इस ग्रुप में कप्तान ने अपने गाए गए गीत भी डाले हैं। कप्तान के साथ उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों को आपस में बातचीत करने व डटकर बीमारी का मुकाबला करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया की उनके कार्यालय के कई कर्मियों के साथ उनके परिवारीजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिभावक के रूप में मुझे चिंता हो रही है। हॉस्पिटल में भर्ती ऐसे साथियों के चेहरे पर चिन्ता की लकीरें दिख रहीं थीं। इससे निपटने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में पुलिस कर्मियों के साथ उनके परिवार के लोग अपनी समस्या बताने के साथ सुझाव दे सकते हैं। डॉ. चतुर्वेदी के मुताबिक उन्होंने इस बारे में ैअपनी पत्नी (वामा सारथी की संयोजिका) को बताया और उनके सुझाव पर अपने साथियों को एक ऑडियो संदेश ग्रुप में भेजा है। पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रतिदिन प्रेरक संदेश भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें