बाराबंकी। कोठी क्षेत्र में एक बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह क्षेत्र के पोरई गांव में हुआ, जहां के बृजेश (8) पुत्र सुभाष को घर में ही खेलते समय सांप ने डस लिया। बच्चे के चीखने पर परिवारीजनों को हादसे की जानकारी हुई। वे आनन-फानन में बालक को लेकर सीएचसी कोठी पहुंचे। उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे बालक के घर में कोहराम मच गया है।