देवा रोड स्थित गांधी भवन परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनातीं छात्राएं। स्रोत-आ
बाराबंकी। शहर के देवा रोड स्थित गांधी भवन में शनिवार को महात्मा गांधी सप्ताह के पांचवें दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के सपनों का भारत विषयक रंगोली बनाई। बच्चों ने भारत के मानचित्र पर महात्मा गांधी की तस्वीर बनाकर उसमें सुंदर रंग भरते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका सुधा वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रंगोली बनाने में आयूषी, विभा, अनुष्का, प्रज्ञा, सौम्या, निखिल, खुशबू, लक्ष्मी, भावना, तान्या, अर्पिता, दिशा व निदा ने सहयोग किया।
रंगोली जूनियर प्रतियोगिता में पायनियर मांटेसरी स्कूल, जीजीआईसी और अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज एवं सीनियर वर्ग में जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआईसी एवं पायनियर मांटेसरी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक राजनाथ शर्मा, दीपा तिवारी व आद्या शर्मा आदि मौजूद रहे।