फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान

Fri, 06 Feb 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
खुशी पांडेय।
विज्ञापन
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज स्थित पंडित रामशब्द स्मृति पीजी कॉलेज की दो छात्राओं खुशी पांडेय और शिखा सिंह ने हिंदी विषय से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के साथ ही जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

नेट-जेआरएफ परीक्षा देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता निर्धारित करती है। जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को पीएचडी शोध के लिए प्रतिमाह लगभग 37,000 से 42,000 रुपये तक की फेलोशिप (छात्रवृत्ति) प्रदान की जाती है।
खुशी पांडेय बड़की पडौली बनकटा बुजुर्ग की निवासी हैं और शिखा सिंह ग्राम सिरसिया थाना राजेसुल्तानपुर की रहने वाली हैं। प्रबंधक पंडित हौसिला प्रसाद मिश्र और प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत शुक्ला ने छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें