फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाढ़ प्रभावित घरों में पहुंची रोशनी

Fri, 06 Feb 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
टांडा के अवसानपुर में बाढ़ प्रभावितों को सोलर पॉवर पैक का वितरण करते एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ब्लॉक टांडा की ग्राम सभा अवसानपुर में हर वर्ष घाघरा/सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों के जीवन में आखिरकार रोशनी की किरण पहुंच गई है।
विज्ञापन

बाढ़ की विभीषिका के कारण वर्षों से बिजली सुविधा से वंचित रहे 76 परिवारों को अब प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने सोलर पाॅवर पैक उपलब्ध कराए हैं।
करीब 25 लाख की लागत से वितरित किए गए इन सोलर पावर पैकों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों में स्थायी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रत्येक पैक में 200 वाट का सोलर पैनल, एक पंखा, पांच ट्यूब लाइटें तथा मोबाइल चार्जिंग यूनिट शामिल है, जिससे परिवारों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। एमएलसी ने कहा कि यह प्रयास स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को भी बल मिलेगा। इस मौके ने पीडी नेडा प्रवीण नाथ पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें