फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजदे में झुके सिर, अमन-चैन की मांगी दुअा

Mon, 04 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
नमाज अदा करते मुस्लिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुन्नत-ए-इब्राहिम की याद ताजा करने वाले त्योहार ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर शनिवार को लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी और अमर-चैन की दुआ की। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


गंगा-जमुनी तहजीब की सरजमीं देवा ही नहीं जैदपुर समेत पूरे जनपद में ईद-उल-अजहा अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में तय समय पर नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान सजदा में सिर झुके और एक साथ हजारों हाथ उठे, मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी।

सुन्नत-ए-इब्राहिम की याद ताजा करने के लिए नमाज के बाद कुर्बानी कराई गई और अपने करीबियों को दावत देकर त्योहार मनाया गया। हिंदू भाइयों ने भी मुबारकबाद दी। पीरबटावन स्थित ईदगाह पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य मस्जिदों पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी भी मौजूद रही। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद देने का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार ईद-उल-अजहा का त्योहार मजहबी अकीदत के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। स्थानीय कस्बे की पुरानी ईदगाह बड़ापूरा में मुफती अब्दुल हलीम, नई ईदगाह थाना चौराहा पर हाफिज अजीजुद्दीन ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई। बंगलाबाजार, तकिया चौराहा, टिकरा, अहमदपुर, बरौलीमलिक, अलीअकबर कटरा में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।

मसौली कस्बा समेत पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व अकीदत व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की सक्रियता तेज रही। कस्बा बड़ागांव स्थित ईदगाह में कारी मुईन अहमद नदवी ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई तथा देश व समाज में खुशहाली की दुआएं मांगी। देवा, हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर, रामनगर, रामसनेहीघाट, फतेहपुर समेत पूरे जनपद में ईद-उल-अजहा अकीदत के साथ मनाया गया। 

पीरबटावन ईदगाह के पास शनिवार को जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। जिलाधिकारी व एसपी ने बच्चों को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें