फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अनियमितता व अनुपस्थित रहने पर निलंबित हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक

Thu, 19 Dec 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक त्रिवेदीगंज के प्राथमिक विद्यालय ज्ञानमती खेड़ा की इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। प्रबंध समिति अध्यक्ष की नियम विरुद्ध तैनाती व विद्यालय से अनुपस्थित रहने सहित कई अन्य अनियमितताओं के संबंध में शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि ज्ञानमती खेड़ा के सुजीत कुमार सिंह ने नियम विरुद्ध तरीके से प्रबंध समिति अध्यक्ष पर पर रेनू सिंह की तैनाती, फर्जी हस्ताक्षर से खाते से धनराशि निकालने की शिकायत मिली थी। इसके अलावा कई दिनों तक विद्यालय से गैरहाजिर रहकर एक साथ उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाने, फल दूध वितरण न करने, छात्रों की संख्या फर्जी अंकित कर एमडीएम में धांधली करने की भी शिकायत आ चुकी है। छह दिसंबर को विद्यालय की जांच में उच्चाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों के आदेशों की अवलेहना, लापरवाही, विद्यालय की व्यवस्था अस्त व्यस्त करने, उपस्थित पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर, एसएमसी में अनियमितता करने, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता, पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने की पुष्टि हुई थी।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक महिमा सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान वह खंड शिक्षा अधिकारी कार्यलय से संबद्ध रहेगी। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि जाच में कई शिकायतें सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें