फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नौकरी की चाह में 208 ने किया पंजीकरण, 74 को मिला रोजगार

Thu, 19 Dec 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कौशल विकास मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण की ओर से बुधवार को विकासखंड सिद्धौर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 74 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से तकनीकी / गैरतकनीकी पदों के लिए चयन हुआ। मेले में कुल 208 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया। चयनित युवाओं को दस से 17 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह विशिष्ट अतिथि पूर्व सदस्य विधान परिषद आरती रावत व बीडीओ पूजा गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एमएलसी ने युवाओं से कहा कि बीए, बीएससी के साथ आईटीआई पॉलिटेक्निक व अन्य डिप्लोमा करने से रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं।
क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की कमी होने के कारण ज्यादातर युवा को कार्यक्रम की जानकारी नहीं हो पा रही है। इसमें हाईस्कूल से लेकर परास्नातक पास युवा पहुंचे। खराज हेल्थकेयर, मेट मदरर्सन सीस, सुजलान एनर्जी, एलएनजे रिकल एंड टेक्नोलॉजी, निमसन हर्बल, मैनपावर मैनेजमेंट सर्विसेज व मैंगोस ऑरेंज सर्विसेज कंपनियों ने अभ्यर्थियों की सीवी देख उनका साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्त पत्र दिया गया। कार्यक्रम में आशुतोष कुमार सिंह, प्रीतम सिंह, अंकित ठाकुर, सत्यनाम सिंह, प्रवीण सिंह सिसोदिया, आशुतोष कुमार यादव, बृजेश कुमार, अनुज आदि लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल देवा में लगेगा रोजगार मेला
सेवायोजन अधिकारी देवव्रत कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को देवा विकासखंड परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें