फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 63 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

विज्ञापन
बाराबंकी में पीएम आवास लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करतीं सीडीओ एकता सिंह व अन्य अधिकारी। -
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर निकायों में 63 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल तरीके से लखनऊ से किया। इसका लाइव प्रसारण सदर तहसील सभागार से किया गया। इस दौरान सीडीओ और एडीएम ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए। सीडीओ एकता सिंह ने कहा कि इससे निकायों में कराए जाने वाले विकास कार्यों को और गति मिलेगी। एडीएम राकेश सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान सतरिख, बंकी, जैदपुर और हैदरगढ़ में साढ़े 33 लाख से बनने वाले एमआरएफ सेंटरों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा लखपेड़ाबाग में 15 लाख की इंटरलॉकिंग, भीमनगर में 13 लाख से इंटरलॉकिंग, सिद्धौर में 71 लाख से इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनमें फतेहपुर और जैदपुर में अमृत योजना, जैदपुर, नवाबगंज, रामसनेहीघाट में मुख्यमंत्री सृजन योजना, बेलहरा में पेयजल योजना, सिद्धौर, टिकैतनगर और बेलहरा में सीवरेज व जल निकासी, बेलहरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना, सुबेहा में एससीएसपी योजना, बंकी, नवाबगंज, रामसनेहीघाट में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत 61 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी, ईओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें