फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के शौचालय में छात्रा को सांप ने डसा, मौत

Sat, 22 Jul 2017 11:26 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के भेरीया निवासी छात्रा की सर्पदंश से हुई मौत के बाद सीएचसी में रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल गई छात्रा को शौचालय में बैठे विषैले सर्प ने डस लिया। शिक्षक ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसके घर भिजवा दिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिवारीजनों ने विद्यालय में तैनात शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।      
विज्ञापन


मामला मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोड़ियनपुरवा का है। क्षेत्र के ग्राम उमरी भिरिया निवासी आशाराम की आठ वर्षीय पुत्री अंजली चौहान कक्षा तीन की छात्रा थी। विद्यालय के शौचालय में बैठे सांप ने छात्रा को डस लिया। छात्रा ने यह बात शिक्षक को बताई। शिक्षक ने उसका इलाज कराने के बजाए उसे घर भिजवा दिया।

छात्रा की मां रूमा देवी ने बताया कि घर आने पर उसकी हालत गंभीर देख उसे सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने शिक्षक की लापरवाही से बेटी की मौत होने की बात कही है। 
विज्ञापन


मां का आरोप है कि विद्यालय में मौजूद अध्यापक सांप के काटने के बाद यदि उसका उपचार करा देते तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा को विद्यालय आते समय रास्ते में सर्प ने डस लिया था।

विद्यालय पहुंचने के बाद छात्रा ने पैर में कुछ काट लेने की बात कही जिस पर उसे छुट्टी दे कर घर भिजवा दिया गया था। सांप के काटने की कोई बात उसने नहीं बताई थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें