विकास खंड सूरतगंज में सोमवार की दोपहर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां बीडीसी व डीडीसी पद के संभावित दावेदारों का प्रमाणित वोटर सूची व नो ड्यूज बनाने का काम चल रहा था।
दोपहर करीब दो बजे शिव कुमार वर्मा, सुधीर कुमार निवासी सूरतगंज, कतौंजा निवासी पूनम सिंह, दौलतपुर निवासी देशराज व सत्यादेवी निवासी हरक्का भी वोटर लिस्ट की प्रमाणित प्रति और नो ड्यूज लेने आए थे। कर्मचारियों ने वोटर लिस्ट के लिए इनसे भी सौ रुपये व नो ड्यूज के लिए तीन सौ रुपये लिए।
इन लोगों ने बताया कि वोटर लिस्ट व नो ड्यूज के लिए यहां पर वसूली की जा रही है। अपने कक्षों में बैठे अधिकारी सब जान रहे हैं, लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं है। मजबूरी में लोगों को यह रकम चुकानी पड़ रही है। रकम नहीं देने पर बाद में बुलाया जा रहा है।
शिकायत मिलने पर हो रही कार्रवाई
जहां भी इस तरह की शिकायत मिल रही है। वहां कार्रवाई की जा रही है। किसी से भी यदि पैसा मांगा जा रहा है तो तुरंत इसकी जानकारी बीडीओ या एसडीएम को दे।
-हरिकेश चौरसिया, एडीएम