फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर दूर तक बस्ती नहीं बना दी पानी टंकी

Mon, 05 Oct 2015 11:44 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
टंकी निर्माण शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में प्लाटों के दाम दोगुने हो गए हैं। निर्माणाधीन पानी की टंकी की दूरी अधिक होने से पंचायत के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत बंकी द्वारा स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। लेनिक इसका लाभ नगर पंचायत के निवासियों को मिले न मिले लेकिन प्रापर्टी डीलरों को अभी से मिलने लगा है। यहां आसपास की जमीनों के दाम बढ़ गए हैं।

दरअसल नगर पंचायत ने सारा खेल स्थानीय प्रापर्टी डीलरों को लाभ पहुंचाने के लिए किया। इस टंकी का निर्माण ग्वारी रोड पर जीत नगर के आगे मसूदपुर गांव में कराया जा रहा है जो नगर पंचायत की सीमा से काफी दूर है। कार्यदायी संस्था जलनिगम द्वारा टंकी निर्माण का आधा काम भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


निर्माणाधीन पानी की टंकी की दूरी बंकी कस्बा के मुख्य बाजार से करीब चार किमी है। ऐसे में इस टंकी के शुरू होने पर इतनी दूरी तक पानी पहुंचे पर उसका फोर्स काफी कम हो जाएगा। जिससे पंचायत के लोगों को इस टंकी का लाभ भी नहीं मिल सकेगा।      

जमीनों के दामों में इजाफा
मझपुरवा से ग्वारी रोड के दोनों ओर प्रापर्टी डीलर सक्रिय हैं। इस क्षेत्र में  कई रियल स्टेट कंपनियां सक्रिय हैं और प्लाटिंग का काम कर रही है। इनमें से एक कंपनी प्रापर्टी डीलर अमरजीत सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू सिंह के पति श्याम सिंह के छोटे भाई भी है। टंकी के आसपास की अधिकतर जमीनें अमरजीत सिंह की हैं। टंकी के निर्माण के पहले यहां की जमीनों का रेट 250 रुपये स्क्वायर फिट था जो टंकी बनने के बाद बढ़कर करीब 500  रुपये स्क्वायर फिट हो गया है।

एक साल बाद पूरा होगा निर्माण
नगर पंचायत बोर्ड ने पानी टंकी नफिर्माण प्रस्ताव 25 नवंबर 2013 को प्रशासन को प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव को 26 मार्च 2014 को प्रशासन ने मंजूरी मिली। 1200 किलोलीटर क्षमता की इस टंकी की ऊंचाई 18 मीटर है। टंकी के निर्माण पर 89.70 लाख रुपये का खर्च आएगा। टंकी का निर्माण मार्च 2015 में शुरू हुआ। जल निगम द्वारा टंकी का निर्माण कार्य आधा कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जलनिगम के अभियंता एनके जौहरी ने बताया कि निर्माण कार्य 18 माह में पूरा किया जाना है। निर्माण कार्य करीब आधा पूरा हो चुका है। सिंतबर 2016 तक निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।

अब नगर पंचायत में शामिल कराने की कोशिश
ग्वारी रोड स्थित जीत नगर भी नगर पंचायत बंकी में शामिल नहीं है। करीब एक माह पहले नगर पंचायत के सभासदों ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने मुलाकात थी। सभासदों ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में जीत नगर को नगर पंचायत में शामिल किए जाने की मांग की थी।  

मसूदपुर गांव में बनवाई जा रही पानी की टंकी नगर पंचायत बंकी सीमा के बाहर है। पंचायत सीमा के बाहर नगर पंचायत के प्रस्ताव पर टंकी का निर्माण गलत है। नगर पंचायत द्वारा टंकी निर्माण का प्रस्ताव मेरे कार्यकाल का नहीं है। -प्रेमनाथ वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत

पूर्व चेयरमैन अनवार अहमद द्वारा अपने कार्यकाल में पानी टंकी निर्माण की मांग की गई थी। तत्कालीन एसडीएम सदर एके सिंह ने नगर पंचायत सीमा के  बाहर टंकी निर्माण की मंजूरी शासन से ले ली थी। जिसके बाद नगर पंचायत सीमा के बाहर पानी टंकी का निर्माण जल निगम द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-अंशू सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें