फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कहीं दफ्तर पर ताला तो कहीं कापी का पन्ना मिला खाली

Tue, 01 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। माह के अंतिम दिन सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने बनीकोडर और त्रिवेदीगंज ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं दफ्तर पर ताला लटका मिला तो कहीं बच्चों की कॉपियों के पन्ने महीनों से खाली पड़े मिले। बीएसए सुबह 9:55 बजे सबसे पहले बनीकोडर के यूपीएस रामसनेहीघाट पहुंचे, जहां 296 में से केवल 160 बच्चे मौजूद मिले। प्राथमिकी विद्यालय धरौली में 56 के सापेक्ष मात्र 28 बच्चे ही उपस्थित मिले। दोनों जगह छात्र उपस्थिति निराशाजनक मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जताई और शिक्षकों को उपस्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवाजगंज पहुंचे, जहां लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया। प्रधानाध्यापक अवकाश पर थे और कार्यालय का ताला भी बंद कर चाबी साथ ले गए थे, जिससे स्टाफ अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। एमडीएम पंजिका में दर्ज आंकड़ों और मौके पर मौजूद 148 बच्चों की संख्या में अंतर मिला। कक्षा सात और आठ की जांच में कॉपियां महीनों से बिना जांची मिली। भूगोल के सवाल पूछने पर बच्चे किसी का भी उत्तर नहीं दे पाए। इससे नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के पूरे स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें