फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिरौली और हमीदनगर का शानदार प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो रोमांचक माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. विजय कृष्ण यादव और बीईओ उपेंद्र सिंह ने किया। समापन समारोह में एसडीएम अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छोटे खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को चकित कर दिया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में राज और दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र कुमार और अनामिका अव्वल रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद फहीम और महिमा ने अपनी शानदार गति से पहला स्थान हासिल किया।
दलगत खेलों में बिरौली और हमीदनगर टीमों का दबदबा देखने को मिला। खो-खो और कबड्डी के कई वर्गों में बिरौली की टीमों ने जीत दर्ज की। वहीं, उच्च प्राथमिक बालिका कबड्डी में हमीदनगर विजेता रही और बिरौली उपविजेता रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में जीशान और सलोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक दिलीप तिवारी सहित खुर्शीद अली, रामानंद, रामपाल, अभिषेक सिंह, शिवाजी मिश्रा, सौरभ दीक्षित, अमित मिश्रा, प्रहलाद कन्नौजिया, बृजेश शुक्ला, नवीन मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद इरफान, सुभाष यादव, दिलावर, मोहम्मद रेहान, सौरभ वर्मा, आशुतोष वर्मा, सौरभ पांडेय, श्यामू, अभिषेक तिवारी, आदर्श सिंह, अरविंद कुमार सिंह, इंद्रेश कुमार यादव, रुद्र प्रताप पांडेय, अनूप अवस्थी और सुरेंद्र जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें