फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शहर से सटी जमीनाें पर सबसे ज्यादा अवैध प्लॉटिंग

Tue, 11 Aug 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी जमीनों पर अवैध प्लॉटिंग का खेल लगातार जारी है। शहर के आसपास की जमीनें भूमाफिया के निशाने पर हैं। ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने के बाद इन पर प्लॉटिंग करके उन्हें खुलेआम बेचा जा रहा है। इसके चलते सफेदाबाद से लेकर सफदरगंज तक अयोध्या हाईवे किनारे की सैकड़ो बीघा जमीन भूमाफिया के कब्जे में हैं।
विज्ञापन

हालांकि जांच के बाद इनमें से कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद भूमाफिया में किसी प्रकार का भय नहीं दिख रहा है। उप जिलाधिकारी सदर गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमित तौर पर अभियान चला कर अवैध प्लाटिंग को ढहाया जा रहा है।
इसके तहत ही देवा के सिपाहिया गांव के पास एमएस ग्रीन सिटी की ओर से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर बेचा जा रहा था। प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। डीएम के आदेश पर दो जून को बुलडोजर चला इसे ढहा दिया गया। उन्होंने बताया कि अयोध्या हाईवे पर लक्षबर बजहा के पास से कैप एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर प्लाॅटिंग की जा रही थी। तहसील प्रशासन की ओर से अवैध कब्जा धारक रजत श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया गया। जवाब न देने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसी तरह देवा चिनहट मार्ग पर खजूरगांव के पास समर्थ इंफ्रा और गोल्ड इंफ्रा की और से की जा रही अनाधिकृत प्लाॅटिंग को भी ढहाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें