फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक गैरहाजिर मिले तो बीईओ जिम्मेदार

Sun, 22 Nov 2015 11:57 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के विद्यालयों से बिना सूचना के नदारद मिलने पर अब शिक्षक के साथ ही संबंधित ब्लॉक के बीईओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जवाबदेह बनाते हुए उनकी जिम्मेदारी तय कर दी है। साथ ये भी चेतावनी दी गई है शिक्षक के साथ बीईओ को जहां वेतन रोका जाएगा वहीं कार्रवाई के लिए शासन को भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन



बीएसए द्वारा किए जा रहे निरीक्षण में भारी संख्या में शिक्षक नदारद मिल रहे हैं। हाल ही में बीएसए ने निदूरा ब्लॉक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया था इस दौरान 34 शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए थे और करीब पांच स्कूल बंद मिले थे। इनमें से बीएसए ने 17 शिक्षकों को निलंबित भी कर दिया था। इसके बाद भी शिक्षकों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके दूसरे दिन बीएसए ने देवा ब्लॉक का निरीक्षण किया तो 11 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिस पर इन सभी का वेतन काट दिया गया था। शिक्षकों के विद्यालयों से बिना सूचना के नदारद मिलने को बीएसए ने काफी गंभीरता से लिया है।



इससे एक तो शिक्षा का स्तर नहीं सुधर पा रहा है और दूसरे विभाग की छवि पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।  इसके लिए बीएसए ने बीईओ को भी जिम्मेदार माना है। विभाग का मानना है कि बिना बीईओ की मिलीभगत शिक्षक विद्यालय से गायब ही नहीं हो सकते हैं। शिक्षकों के बिना सूचना के विद्यालयों से गायब रहने के लिए काफी हद तक बीईओ भी जिम्मेदार हैं जिस पर अब इनकी भी जवादेही तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें