फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 22 Nov 2015 11:54 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदे इंसानियत हजरत इमाम हुसैन की याद में बकाए इंसानियत के लिये खून का नजराना अल मुस्तफा ट्रस्ट के जेरे एहतेमाम जिला अस्पताल में इमामे जुमा  मौलाना मोहम्मद रजा रिजवी की सरपरस्ती में किया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान के कैम्प का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेश्वर राम  मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पहुंचकर खून देने वाले की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन



जिलाधिकारी योगेश्वर राम  मिश्र ने रविवार सुबह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंच कर शिविर का फीताकाट कर उद्घाटन किया। कहा कि यह एक अच्छी पहल है। शिविर में 40 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया जिसमें से 30 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में मनीष सिंह, अंशुल सिंह, आमिर उस्मानी, तैय्यब खान आदि शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके सिंह और ब्लड बैंक के डॉ. एसके शुक्ला ने कहा हमें खुशी है मुस्लिम समाज में इस तरह की जागरूकता पहली बार दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें