फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संयम और सद्व्यवहार से बनती है जीवन की पहचान

Thu, 12 Nov 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
भादर के अग्रेसर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु
विज्ञापन
भादर। अग्रेसर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को प्रवाचक पं. राहुल शुक्ल ने जीवन में संयम और सद्व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहचान उसके धन और पद से नहीं, बल्कि उसके आचरण और व्यवहार से होती है। मधुर वाणी और अच्छे संस्कार से कठिन परिस्थितियों में भी रिश्तों की गरिमा बनी रहती है।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि जीवन में सुख और दुख दोनों आते हैं। ऐसे समय में मनुष्य को धैर्य बनाए रखना चाहिए। जल्दबाजी और क्रोध में लिया गया निर्णय कई बार परेशानी का कारण बन जाता है। परिवार में बड़ों का सम्मान, छोटों के प्रति स्नेह और सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। मनुष्य को अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखते हुए मर्यादा का पालन करना चाहिए।
यही संस्कार आने वाली पीढ़ियों को भी सही दिशा देते हैं। प्रवाचक ने श्रद्धालुओं को अपने आचरण में इन गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मुख्य यजमान सेवानिवृत्त हृदयराम, राजकली, परमवीर शक्ति, संजय तिवारी, चिरंजीव लाल जायसवाल, स्वर संगम और शिवप्रसाद तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें