फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा

Fri, 30 Oct 2015 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस पर चाय बनाते समय एक महिला के कपड़ों में आग लग गई। शोर सुन कर बचाने गया पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों ने दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में महिला को लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



बदोसरांय थानाक्षेत्र के ग्राम मुर्रा निवासी सुभद्रा (32) पत्नी राजीव शुक्रवार सुबह गैस पर चाय बनाने जा रही थी। महिला ने जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस जलाई पहले से हो रहे गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला चीखने लगी। जिस समय महिला आग की चपेट में आई उस समय घर के सभी सदस्य कमरे में बैठे टीवी देख रहे थे।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राजीव ने पत्नी को बचाने का प्रयास कर रहा था कि वह भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को डाक्टरों ने गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें