फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत मामले में पति व ससुर को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। छिलगवां गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम छिलगवां निवासी जहीम पत्नी अजमतुल की 10 अक्टूबर को अचानक तबियत बिगड़ गई थी। जानकारी पर पति ने उसे लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई थी। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि बुधवार को पति जहीम व ससुर जहीर अहमद को गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें