फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर लगाया तीन तलाक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। दो अलग-अलग स्थानों से ट्रिपल तलाक के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पीड़िताओं ने कार्यवाही के लिए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने एक मामले में केस दर्ज कर पति को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पहला मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम दतौली का है। यहां के निवासी कलीम की पत्नी फरीदा बानो अपने बुजुर्ग पिता हाजी जमील निवासी रामपुर के साथ रविवार को थाने पहुंची और पति के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी। आरोप है कि पति ने बिना किसी वजह के विवाह के तेरह साल बाद तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी एक बेटी भी है जिसका पालन-पोषण कैसे होगा, यह कोई बताने वाला नहीं है।
दूसरा मामला भी इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा का है। यहां पर आरिफ की पत्नी नसरीन बानो भी रविवार को अपने पिता इसराक निवासी नंदना कला थाना फतेहपुर के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कम दहेज के ताने मारकर पति ने उसे 15 जनवरी को तीन तलाक दे दिया है।
विज्ञापन

तलाक पीड़िता ने बताया की उसकी गोदी में दो मासूम बच्चे हैं जिनकी परवरिश करने वाला कोई नहीं है। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि अटवा के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है जबकि दूसरे मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें