फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मांगें पूरी न होने से आहत भाकियू ने शुरू किया धरना

Sun, 26 Nov 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। मांगें पूरी न होने से आहत भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना दे रहे किसानों का कहना है कि पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन समस्याओं का हल नहीं निकाला जा सका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के तहसील अध्यक्ष मुकुंदीलाल ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व एसडीएम को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे आहत कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।


किसानों का कहना है कि बार-बार सक्षम अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देश दिए जाने के बावजूद तहसील क्षेत्र के किसानों को झूठा आश्वासन व समय का अभाव बताकर वापस कर दिया जाता है। इसके बाद समस्याओं का निस्तारण गलत ढंग से कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इस मौके पर जैसीराम आर्य, अभिषेक बाजपेयी, राजाराम वर्मा, सतेंद्र कुमार, बैजनाथ वर्मा, संतोष कुमार, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें