फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किसान की बेटी हिमांशी जाएगी जापान, करेगी विज्ञान का अध्ययन

Sun, 26 Nov 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के पोखरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा हिमांशी तिवारी ने वर्ष 2022-23 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 92.50 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का प्रदर्शन किया था। जापान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एजेंसी की ओर से चलाए जा रहे जापान साइंस हाईस्कूल कार्यक्रम के माध्यम से छात्रा का चयन टोकियो में विज्ञान के अध्ययन के लिए किया गया है। 10 दिसंबर को छात्रा जापान के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन


हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी किसान श्रीकांत तिवारी और ललिता देवी की पुत्री हिमांशी तिवारी ने हाईस्कूल में 600 में 555 अंक प्राप्त किए थे, जो जिले के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। ग्रामीण क्षेत्र की इस छात्रा का चयन जापान के टोकियो में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बारे में प्रशिक्षण के लिए हुआ है।

हिमांशी के साथ ही मैनपुरी के जीजीआईसी की वैष्णवी चौहान, हापुड़ के जीआईसी शेखपुर खिचड़ा के अयान, गोरखपुर के चंपा देवी जीजीआईसी हरनही की शीतल निषाद, आगरा के राजकीय हाईस्कूल के शशिकांत सिंह एवं गाजियाबाद के जीजीआईसी विजयनगर की छात्रा नैना का भी चयन हुआ है। यह सभी छात्र-छात्राएं 10 दिसंबर को दिल्ली से जापान के लिए उड़ाने भरेंगे। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सात दिसंबर को छात्रा ट्रेन से दिल्ली जाएगी, जहां से 10 दिसंबर को जापान के लिए रवाना होगी। छह दिवसीय भ्रमण के बाद छात्रा 16 दिसंबर को लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें