फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ पेटी शराब ‘पी’ गई पुलिस

Mon, 09 Nov 2015 11:53 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस सोमवार दिन में सौ पेटी शराब पी गई। सुबह पुलिस ने डेढ़ सौ पेटी हरियाणा की शराब बरामद की। दोपहर तक मामले को दबाने का प्रयास किया गया। जानकारी होने पर मीडिया ने डीएम और कप्तान को मामले की जानकारी दी। उनकी फटकार के बाद भी पुलिस ने सिर्फ  50 पेटी शराब की बरामदगी की बात कही। एसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस की टीम ने सोमवार की सुबह पल्हरी चौराहे के पास से एक पेट्रोल पंप पर खड़े पिकप से डेढ़ सौ पेटी हरियाणा ब्रांड की वीजान नामक शराब बरामद की। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस न तो पिकप को कोतवाली लेकर आई और न ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई ही की। जबकि पुलिस ने मुकेश नाम के पिकप चालक को भी हिरासत में लिया। बात जब फैलने लगी तो मीडिया ने इसकी सूचना डीएम योगेश्वर राम मिश्र व एसपी अब्दुल हमीद को दी।

इसके बाद जब अफसरों ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई तो कहा जाने लगा कि सिर्फ पचास पेटी शराब ही बरामद हुई है। कोतवाल तो शाम तक यही कहते रहे कि अभी मामले की जांच चल रही है लिखा-पढ़ी हो जाएगी तभी पूरी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें