फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड व प्लेटिनम ज्वैलरी का रहा क्रेज

Mon, 09 Nov 2015 11:47 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना-चांदी की नरमी से सराफा बाजार गरम रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भाव में गिरावट होने के कारण सोने-चांदी पर लोगों की पकड़ मजबूत रही। जिसके चलते धन त्रयोदशी पर सराफा बाजार में रौनक रही। टीवी धारावाहिकों में नायिकाओं द्वारा पहने गहनों की डिजाइन की डिमांड खूब रही। सराफा बाजार में सोना-चांदी के अलावा डायमंड व प्लेटिनम का जबरदस्त क्रेज रहा।
विज्ञापन



धनतेरस पर सराफा बाजार में सोमवार को खूब चहल पहल रही। पिछले वर्ष सोने का भाव 27 हजार रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी 39 हजार रुपये प्रति किलो था, वहीं इस बार भाव में गिरावट है। सोना इस बार 26 हजार एक सौ रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी साढ़े 35 हजार रुपये प्रति किलो का भाव है।

सोना-चांदी के भाव के गिरावट का असर बाजार में दिखाई दे रहा है। सोने-चांदी के बर्तन, गहने व नोट, डालर, सिक्के, चांदी की प्रतिमाओं की लोगों ने खूब खरीददारी की। चांदी का पुराना सिक्का 750 रुपये में बिका। सोने के भाव में नरमी के कारण अधिकतर महिलाओं ने गहनों की ओर रुख किया। टीवी सीरियल में पहने जाने वाले गहनों की डिजाइन के गहनों की खूब डिमांड रही। गोल्ड में नोजपिन, इयर रिंग से लेकर गले का हार तक की बिक्री खूब रही।
विज्ञापन


ज्वैलरी के फैशन के ट्रेंड में कुछ बदलाव भी दिखाई दिया। डायमंड व प्लेटिनम की ज्वैलरी अभिजात्य वर्ग की पसंद रही। डायमंड रिंग व नोजपिन की डिमांड खूब रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें