बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ के करीब 372 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति हुए हैं। इन सभी लाभार्थियों को विधायक हैदरगढ़ 25 जून को आवास प्रमाण पत्र देंगे।
परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामांचल इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में 372 आवासों का भूमि पूजन व लाभार्थियों में प्रमाणपत्र वितरण का कार्यक्रम होगा। विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत और एमएलसी अंगद सिंह व अवनीश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या और चेयरमैन आलोक तिवारी की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।