फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आग से गृहस्थी और साढ़े तीन बीघा गेहूं राख

Wed, 05 Apr 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी/त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। कुर्सी और लोनीकटरा थाना क्षेत्रों में घर व गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे पांच हजार रुपये, गृहस्थी का सामान व करीब साढ़े तीन बीघा गेहूं राख हो गया।कुर्सी के बिसई गांव निवासी जीता सिंह के कच्चे घर में मंगलवार शाम बिजली आते ही एमसीबी में आग लग गई। आग से पांच हजार रुपये, दो बोरी चावल, दो बोरी सरसों, गेहूं व अन्य सामान राख हो गया। वहीं, लोनीकटरा के दहिला गांव में मंगलवार दोपहर एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गया प्रसाद, लवलेश, रामदास, अशोक व गोले की गेहूं की तीन बीघा फसल राख हो गई। मदनापुर में रामसागर का दस बिस्वा में लगा गेहूं भी आग से राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें