फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घर को मस्जिद के रूप में किया जा रहा था विकसित, एसडीएम ने रोका

Sun, 14 Jun 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोनीकटरा थाने के तेजवापुर गांव में एक घर को मस्जिद के रूप में बिना अनुमति विकसित किए जाने के मामले प्रशासन ने गंभीरता से लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को जांच के लिए पहुंचे एसडीएम हैदरगढ़ राजेश कुमार विश्वकर्मा ने न सिर्फ निर्माण कार्य रोकवा दिया बल्कि चहर दीवारी भी बुलडोजर से हटवा दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बिना शासन की अनुमति के धार्मिक स्थल का निर्माण व विकास नहीं किया जा सकता। एक घर को मस्जिद के रूप में विकसित किया जा रहा था। वहीं सरकारी बंजर के नंबर पर चहर दीवारी बनाई जा रही थी। चहर दीवारी को हटवा दिया गया है। संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वह अब कोई निर्माण कार्य नहीं कराएगा।
यह है मामला-
बीती नौ जून को इस संबंध में गांव के विपिन कुमार, नेवल किशोर, साहब सरन, शिव सागर, अजय कुमार, अविनाश शर्मा और जुगल किशोर ने डीएम से शिकायत की थी कि हिंदू बहुल आबादी में मुस्लिम समुदाय के लोग बिना अनुमति के धार्मिक स्थल का निर्माण एवं विकास करा रहे हैं। आरोप यह भी था कि निर्माण निर्माण आबादी की भूमि पर हो रहा था।
विज्ञापन

इस संबंध में थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। बिना अनुमति के हो रहे किसी भी अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। तेजवापुर में अवैध निर्माण ध्वस्त कराने के साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी निर्माण बिना उचित अनुमति के न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें