फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला मकान, लाखों का सामान राख

Sun, 16 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैना ताला गांव में शुक्रवार देर रात एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इस आग में मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी गृहस्थी खाक हो चुकी थी।    
विज्ञापन

 
कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैना ताला निवासी उदयभान चौहान रात को मकान में अपने परिवार के साथ सो रहे थे। तभी देर रात घर में आग लग गई और उदयभान को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। आग से पूरे कमरे में धुआं भर गया तब अचानक आंख खुलने पर जानकारी हुई।

जिसके बाद उदयभान ने आननफानन में परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। यह नजारा देख गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बूझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


परंतु जब तक आग पर काबू पाया जाता, घर की गृहस्थी जल कर राख हो गयी। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें