फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारों से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 16 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में फैले अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम व सीओ ने शनिवार को हाईवे से अतिक्रमण हटवाते हुए यहां 50 मीटर दूर तक बने पक्के निर्माण को भी तोड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस अभियान के दौरान व्यापारियों ने विरोध भी जताया लेकिन सभी को समझा बुझाकर शांत करवाया गया। बताते चले कि अमर उजाला द्वारा दो दिन पूर्व खबर प्रकाशन कर शहर के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने यह कार्रवाई शुरू की है।

शहर में मुख्य बाजार से लेकर प्रत्येक मार्ग पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। शनिवार को एसडीएम सदर सुनील वर्मा व सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने नगर पालिका की टीम के साथ लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन


इस दौरान कोतवाली पहुंची डीएम डॉ. रोशन जैकब व एसपी वैभव कृष्ण ने यहां सड़क किनारे सागर मार्ट के मालिक द्वारा अवैध रूप से टीनशेड लगा देख नाराजगी जताते हुए इसे हटाने का आदेश दिया।

जिसके बाद नगर पालिका टीम ने जेसीबी मशीन से टीनशेड गिरवा दिया। अतिक्रमण को लेकर सख्ती देख आसपास के दर्जनों व्यापारी हर्ष टंडन, गुरचरन सिंह, राकेश उप्प्ल आदि एकत्र हो गए और इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद सीओ व एसडीएम ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। नगर पालिका द्वारा सड़क से 50 मीटर दूर तक एक लाल रंग की पट्टी बनाई गई है इस पट्टी में जिसकी दुकान या सामान मिला है उसे हटाने की चेतावनी दी गई है।

ऐसा न करने पर अगले अभियान में अतिक्रमण ढहाने की बात कही गई है। प्रशासन की इस सख्ती के बाद अब शहर के अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें