फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: होटल पर पथराव, संचालक व पुत्र घायल, भाग गए तीन आरोपी

Sat, 20 Jun 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कस्बे के देवा भोजनालय होटल में शुक्रवार रात नशे में धुत तीन लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने खाना खाने के बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद किया। इसके बाद होटल पर पथराव और तोड़फोड़ भी की। होटल संचालक ने बताया कि शाम करीब 8:30 बजे तीन लोग होटल में खाना खाने आए थे।
विज्ञापन

होटल संचालिका कविता त्रिपाठी ने उन्हें 300 रुपये का बिल दिया। बिल पर विवाद बढ़ने के बाद तीनों भड़क गए। उन्होंने होटल के बाहर से ईंट-गुम्मा से पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद डंडों से होटल संचालिका और उनके पुत्र मधु त्रिपाठी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों ने होटल में घुसकर सामान की तोड़फोड़ भी की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों धमकी देते हुए भाग गए।
घटना में घायल कविता त्रिपाठी और मधु त्रिपाठी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा भेजा गया है। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। होटल संचालिका की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें