फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना पंजीकरण और आयुर्वेद की डिग्री पर चलते मिले अस्पताल, नौ को नोटिस

Fri, 17 Jul 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर और सतरिख स्वास्थ्य केंद्रों की टीमों ने बृहस्पतिवार को अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व क्लीनिकों पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान कोई अस्पताल सील नहीं हुआ लेकिन अनियमितता और बिना पंजीकरण के चल रहे नौ अस्पतालों व क्लीनिकों को नोटिस व चेतावनी जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जैदपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने कस्बे में अस्पताल व क्लीनिक की जांच की। जांच टीम जब पावर हाउस के पास अबी अस्पताल पहुंची, तो वहां मरीज तो भर्ती थे, लेकिन डॉक्टर के छुट्टी पर होने का नोटिस चस्पा था। यहां ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक का कोई मानक नहीं मिला।
इसके अलावा, गढ़ी कदीम में आयुष चिकित्सक शादाब, मेंहदी कटरा में डॉ. मो. सलीम के क्लीनिक और उसरी में रंजीत व आकाश के क्लीनिकों में भारी कमियां मिलीं। कई संचालक आयुर्वेद की डिग्री की आड़ में पूरा अस्पताल चला रहे थे। इन सभी पांच संचालकों को आठ बिंदुओं पर नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सतरिख के सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीतिश कुमार सिंह की टीम ने सतरिख चौराहे पर डॉ. राजीव खान के आमीना हॉस्पिटल और अख्तियारपुर में वीरेंद्र यादव व अंकुर के क्लीनिक बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के चलते पाए गए। वहीं शरीफाबाद में मिथिलेश कुमार के अस्पताल में न तो रजिस्ट्रेशन मिला और न ही बायोमेडिकल वेस्ट व फायर प्रोटोकॉल संबंधी कोई व्यवस्था थी।
इन सभी चार संचालकों को चेतावनी के साथ नोटिस दी गई। नोडल अधिकारी एसीएमओ डाॅ. एलबी गुप्ता ने बताया कि जांच में अनियमितता मिलने पर अस्पताल व क्लीनिक संचालकों को नोटिस दी गई है। तीन दिन में उनको अपना पक्ष रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें