फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कांवड़ मार्ग पर मांस-अंडे की बिक्री पर रोक

Fri, 17 Jul 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आगामी श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापरक भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने हाइवे के ढाबों, होटलों और प्रमुख मंदिरों के आसपास सघन जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के निर्देश पर गठित टीमें लखनऊ-अयोध्या मार्ग, अयोध्या-लखनऊ मार्ग और बाराबंकी-गोंडा-बहराइच राजमार्ग के ढाबों की जांच करेंगी। इसके अलावा लोधेश्वर महादेव मंदिर रामनगर और अवशानेश्वर मंदिर हैदरगढ़ के आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
सुरक्षा के लिहाज से सभी ढाबों और रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप के साइनेज चस्पा कराए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर अपना सीधा फीडबैक दर्ज करा सकें। खराब फीडबैक मिलने पर प्रतिष्ठानों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यात्रा मार्ग पर खुले में मांस और अंडे की बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

संचालकों को अपने लाइसेंस और रेट लिस्ट को मुख्य स्थान पर प्रदर्शित करने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। मिलावट रोकने के लिए दूध, पनीर, घी, खोया और आइसक्रीम के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिसके तहत अब तक कुल 16 नमूने संग्रहित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें