फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना पार्किंग के अस्पताल, एंबुलेंस तक दुश्वार

Sat, 31 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मरीजों की सुविधाओं के साथ मानक दरकिनार कर संचालित निजी अस्पतालों शिकंजा कसेगा। डीएम के निर्देश पर ऐसे अस्पतालों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां न तो पार्किंग की जगह है और न ही वहां तक एंबुलेंस ही पहुंच पाती है। डीएम के सख्त रुख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे अस्पतालों को चिह्नित करने के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

शहर में धनोखर चौराहा से नाका सतरिख जाने वाले मार्ग पर संचालित एक निजी अस्पताल में पार्किग स्थल न होने से मरीजों व तीमारदारों के वाहन वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे सुबह से लेकर देर शाम तक इस मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसी प्रकार लखपेडाबाग जाने वाले मार्ग पर भी करीब आधा दर्जन ऐसे निजी अस्पताल हैं जिनके पास पार्किंग की सुविधा न होने के साथ ही सड़क भी इतनी सकरी है कि वहां तक एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती।
नाका सतरिख से बड़ेल जाने वाले मार्ग व पल्हरी चौराहे पर संचालित अस्पतालों के बाहर भी बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण घंटों ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही कई ऐसे अस्पताल भी चल रहे हैं, जिनके संचालकों को तय मानक पूरे किए बिना ही अस्पताल चलाने का लाइसेंस दे दिया गया है। डीएम की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब ऐसे अस्पतालों को चिह्नित करने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी चिकित्सा एवं पंजीयन डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि जिले में पंजीकृत सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर पार्किंग व अन्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जवाब मिलते ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
फायर बिग्रेड तक पहुंचना मुश्किल
शहर में कई अस्पताल तो गलियों में खोल दिए गए हैं जहां यदि कोई घटना घट जाए तो एंबुलेंस तो दूर की बात फायर बिग्रेड के वाहन तक नहीं पहुंच सकते हैं। लेकिन इसको लेकर संचालक से लेकर जिम्मेदार तक दोनों उदासीन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें