फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फाल्ट से जले अस्पताल के उपकरण, मरीज बेहाल

Fri, 26 Jul 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। पॉवर कार्पोरेशन की लापरवाही का खामियाजा मरीजों सहित अस्पताल के पूरे स्टाफ को झेलना पड़ा। फाल्ट के बाद अस्पताल के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ। इसके बाद हाई वोल्टेज आने से परिसर में लगे सभी उपकरण जल गए। इसके बाद दिन भर गुल रही बिजली के कारण उमस भरी गर्मी में डॉक्टरों व मरीजों दोनों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर बिजली उपकेंद्र से चलने वाली संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की बिजली सप्लाई का अलग फीडर है। ट्रांसफार्मर में हुए धमाके के बाद अस्पताल में लगे पंखे, बल्ब, कूलर, एसी, पानी मोटर सहित आदि उपकरण जल गए। इससे सीएचसी पर करीब दो घंटे तक काम काज बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें