कुर्सी (बाराबंकी) । भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा के संबद्ध युवा मानव उत्थान समिति के तत्वाधान में सोमवार को कस्बा टिकैतगंज स्थित स्मारक पार्क में शहीद हुए पुलिस के जवानों को दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगठन के अध्यक्ष अनुज सम्राट ने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा । उन्होंने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव, महासचिव प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी विजय सिंह , शरद यादव ,अमित गुप्ता, मुकेश, दिलशाद सिद्दीकी व सुरेश यादव मौजूद रहे।