फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हॉकी खिलाड़ी सम्प्रीत टोप्पो का झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन

Sun, 07 Jun 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। खिलाड़ी में अगर कुछ कर गुजरने की लगन और अटूट विश्वास हो, तो उसकी मेहनत कभी जाया नहीं जाती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है मूल रूप से झारखंड के रहने वाले और वर्तमान में बाराबंकी के बंकी निवासी हॉकी ट्रेनी सम्प्रीत टोप्पो ने। सम्प्रीत ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार खेल के दम पर झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल में अपना स्थान सुरक्षित कर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सम्प्रीत टोप्पो ने अपने हॉकी कॅरिअर की शुरुआत तत्कालीन क्रीड़ा अधिकारी व हॉकी कोच नीलम सिद्दीकी की देख-रेख में की थी। सम्प्रीत की इस शानदार उपलब्धि से स्थानीय खेल प्रेमियों और हॉकी जगत में जश्न का माहौल है। सम्प्रीत की यह सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
शनिवार को इस होनहार खिलाड़ी के जिले में आगमन पर जीआईसी के ऑडिटोरियम में स्वागत किया गया। इस मौके पर हॉकी कोच विवेक सिंह, हॉकी एसोसिएशन के सचिव मजहर अजीज खां, उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम, अंजू अवस्थी, जमीरुल हसन, हॉकी अंपायर अभिषेक सिंह और चंदा रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें